फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bike rider hit by high speed trailer young man dies a painful death on the spot in Raigarh

रायगढ़: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत

Sun, 20 Jul 2025 03:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Jul 2025 03:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Bike rider hit by high speed trailer young man dies a painful death on the spot in Raigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 3 तुर्रीपारा, सरवानी निवासी छोटे देवगांव निवासी अजय कुमार बीती रात 9 बजे के आसपास किसी काम के सिलसिले में वह सक्ती की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाईक सवार युवक जब एनएच 49 में ग्राम छोटे देवगांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे की तरफ से आ रहे टेªलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को कुचलकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम के अलावा खरसिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed