Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bike rider dies after colliding with a truck parked on roadside Arun dies after falling from a high-speed bike

Raigarh: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत, तेज रफ्तार बाइक से गिरकर अरुण की मौत

Sun, 22 Dec 2024 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Dec 2024 06:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with a truck parked on roadside Arun dies after falling from a high-speed bike
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलादुला मोहल्ले में रहने वाला युवक रितेश बेहरा पिता किशोर बेहरा 26 साल गेरवानी में स्थित नलवा प्लांट में काम करता था। कल छुट्टी के बाद किसी काम के सिलसिले में पहाड़ मंदिर के पीछे की तरफ गया हुआ था। बताया जा रहा है कि जब वह रात करीब 10 बजे के आसपास वापस अपने घर लौट रहा था इसी दौरान जब वह पंडरीपानी स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि वह अपनी मोटर सायकल पर नियंत्रण खो बैठा और सडक किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। 

विज्ञापन


इस घटना में सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से स्थानीय लोगों की मदद से रायगढ़ मेडिकल कालेज भेजा गया जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल सडक हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद चक्रधर नगर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। विदित रहे कि पंडरीपानी गांव के पास स्थित महालक्ष्मी मंदिर के समीप चार दिन पहले भी अंधेरे में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रक से टकरा जाने की घटना में अस्पताल में भर्ती अपनी मौसी को देखने जा रहे एक युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उपचार के दौरान अरूण पैकरा की मौत
इसी तरह की दूसरी घटना में धरमजयगढ़ निवासी अरूण पैकरा पिता सुरेन्द्र पैकरा 32 साल कापू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयनगर में वेटनरी डॉक्टर के रूप में काम करता था। 15 दिसंबर को वह शासकीय काम के सिलसिले में धरमजयगढ़ से काम निपटाकर वापस जा रहा था जब वह दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गांव के करीब मोड में पहुंचा ही था कि वह अपनी तेज रफ्तार बाईक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क में गिरकर घायल हो गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उसे रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कल रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed