Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bike rider dies after being hit by a speeding truck lineman falls off the bridge along with his bike in Raigar

Raigarh: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लाइनमैन बाइक समेत पुल से नीचे गिरा

Mon, 02 Jun 2025 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 05:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 में जहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a speeding truck lineman falls off the bridge along with his bike in Raigar
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 में जहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसी तरह की दूसरी घटना में छाल क्षेत्र में बिजली विभाग का लाईनमेन बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलो में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना 1 जून की रात तकरीबन साढ़े 9 बजे की है जहां एनएच 49 में रेंगालपाली बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक -सीजी 04 जेबी 7701 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक क्रमांक सीजी 11 ए एन 5927 सवार दो युवकों चंदन देहरी पिता उसत राम देहरी 26 वर्ष निवासी आमापाली एवं सुधांशु देहरी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना के बाद बाईक सवार दोनों घायल को रायगढ़ मेडिकल कालेज लाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टर ने चंदन देहरी को मृत घोषित कर दिया वहीं सुधांशु का उपचार जारी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदन झारसुगुड़ा में जिंदल हासको कंपनी में ठेकेदार के मातहत ग्रेंडर का काम करता था और गत 31 को रेंगाली के एक परिवार में आयोजित शादी कार्यक्रम होने शामिल होनें अपने साथी सुधांशु देहरी को लेकर पहुंचा था और इस दौरान यह घटना घटित हो गई।  
विज्ञापन


इसी तरह की दूसरी घटना में बीती रात खरसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला ईश्वर शरण पांडे 45 साल जो कि छाल क्षेत्र के एडू फिटर में लाईनमेन का काम करता था। बीती रात ईश्वर अपना काम खत्म करके मोटर सायकल से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बाईक सवार जब एडु के पुराने पुल के पास पहुंचा ही था कि पुल पर रेलिंग नही होनें की स्थिति में वह बाईक समेत नीचे जा गिरा जिससे शरीर के कई हिस्सो में गंभीर चोट लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
सड़क हादसे में लाईनमेन की मौत हो जाने के बाद आज सुबह भारी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और घटना स्थल पहुंचकर मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिये जाने की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी के अलावा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाईश देकर जाम समाप्त कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed