फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bike parked outside the house was set on fire police arrested accused youth in Raigarh

Raigarh: घर के बाहर खड़ी बाइक को किया आग के हवाले, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 05:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल को एक युवक के द्वारा आग के हवाले कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
Bike parked outside the house was set on fire police arrested accused youth in Raigarh
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल को एक युवक के द्वारा आग के हवाले कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार साहू 26 साल ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह फ्लिप कार्ड में डिलीवरी बाॅय का काम करता है। उसके पिता ने बरमकेला निवासी आशीष अग्रवाल से बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 के 9056 को खरीदा था। उक्त वाहन का नाम ट्रासफर नहीं हुआ था और मोटर सायकल के कागजात डिक्की में रखा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि 24 मार्च की रात वह बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 13 के 9056 को घर के बाहर खड़ी किया था। 

विज्ञापन


इस दौरान देर रात करीब सवा एक बजे के आसपास पड़ोसियों ने उसे बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मोटर सायकल को आग के हवाले कर दिया है। जिससे मोटर सायकल जलकर खाक हो गई। आसपास पतासाजी करने के दौरान उसके दोस्त ने उसे बताया कि उसकी मोटर सायकल को तिउरपारा का रहने वाला आशीष बेहरा आग लगाने के बाद फरार हो गया है। बहरहाल पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आशीष बेहरा के खिलाफ धारा 326(एफ) के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को आज तड़के ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने शराब के नशे में उक्त घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed