फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Angered by his wife s illicit relationship with a neighbor young man commits suicide

बीवी के पति के दोस्त से हैं संबंध: मित्र को तलाशते हुए अपने घर गया युवक... पत्नी के साथ मिला वो; दे दी जान

Tue, 21 Jan 2025 09:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jan 2025 09:47 PM IST
सार

युवक अपने दोस्त को ढूंढते हुए बस्ती की तरफ गया, लेकिन बस्ती में उसके कहीं नहीं मिलने पर जब वह अपने घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया इस दौरान काफी देर बाद उसकी पत्नी ने जब दरवाजा खोला तो उसने देखा कि उसका दोस्त उसी के घर में मौजूद था।

विज्ञापन
Angered by his wife s illicit relationship with a neighbor young man commits suicide
पत्नी के अवैध संबंध से क्षुब्ध पति ने दी जान - फोटो : AI Generated

विस्तार

पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध को लेकर क्षुब्ध एक ग्रामीण ने जहर खा लिया। पांच दिनों तक रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती ग्रामीण की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय दशरथ पटेल, निवासी गोपालपुर सारंगढ़, 15 जनवरी को अपने घर में खाना खाने के बाद अपने पड़ोसी लक्ष्मण पटेल के साथ धान की रखवाली करने खेत गया हुआ था। रात साढ़े 11 बजे लक्ष्मण पटेल अपने दोस्त दशरथ को बस्ती से कुछ काम करके आने की बात बोलकर निकला।

विज्ञापन

लक्ष्मण पटेल के काफी समय तक नहीं लौटने के बाद दशरथ उसे ढूंढने बस्ती की तरफ गया, लेकिन बस्ती में उसके कहीं नहीं मिलने पर जब वह अपने घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया इस दौरान काफी देर बाद उसकी पत्नी ने जब दरवाजा खोला तो उसने देखा कि उसका दोस्त लक्ष्मण पटेल उसी के घर में मौजूद था। इसके बाद दशरथ ने पत्नी के परिवार वालों को बुलाकर उसे उनके साथ भेज दिया।

विज्ञापन

16 जनवरी की सुबह साढ़े 10 बजे लक्ष्मण पटेल अपने पड़ोसी दशरथ पटेल के पास खलिहान में पहुंचकर उसे उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात कहते हुए चिढ़ाने लगा। जिससे क्षुब्ध होकर दशरथ पटेल ने अगले दिन जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने चाचा जोकि दूसरे गांव में रहता है उसे पूरी बात बताई। 

विज्ञापन

दशरथ पटेल का चाचा जब उसके घर पहुंचा तो देखा कि वह उल्टी कर रहा था, जिसे आनन-फानन बरमकेला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उसे 17 जनवरी को रायगढ़ रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान दशरथ पटेल की मंगलवार सुबह चार बजे के आसपास मौत हो गई। बहरहाल जहर सेवन से दशरथ पटेल की मौत हो जाने के बाद तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed