{"_id":"6a0723cc05869524890ca6d5","slug":"an-unknown-thief-stole-cash-and-important-documents-from-a-passenger-waiting-room-as-he-dozed-off-the-victim-filed-an-fir-at-the-police-station-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4285654-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: बस का इंतजार करते ग्रामीण को आई झपकी, कैश समेत थैला ले भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: बस का इंतजार करते ग्रामीण को आई झपकी, कैश समेत थैला ले भागा चोर
Fri, 15 May 2026 07:49 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:49 PM IST
सार
रायगढ़ में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय में सोते हुए रहंसराम खम्हारे के थैले में रखे 24 हजार रुपये, पासबुक और आधार कार्ड चोर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
तमनार थाना
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण के साथ चोरी की घटना सामने आई है। तमनार थाना क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार करते समय उसे झपकी आ गई। अज्ञात चोर इस मौके का फायदा उठाकर नगदी रकम और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। सराईपाली निवासी रहंसराम खम्हारे ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 मई 2026 की सुबह वह अपेक्स बैंक तमनार से पैसे निकालने गए थे। बैंक से 24 हजार रुपये नगद निकालकर उन्होंने एक थैले में रखे थे। वह अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उन्हें झपकी आ गई। जब वह उठे तो देखा कि उनका थैला गायब था। थैले में 24 हजार रुपये नगद, पासबुक और आधार कार्ड थे।
विज्ञापन
चोर थैले सहित सभी सामान लेकर भाग चुका था। रहंसराम ने आसपास काफी पतासाजी की। कुछ पता नहीं चलने पर वह थाने पहुंचे। इस चोरी में कुल 24 हजार रुपये की नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत के बाद तमनार पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।