Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   An elderly man was cheated of Rs 5 lakh by making a fake insurance policy police sent the accused to jail in R

रायगढ़: फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर बुजुर्ग से पांच लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 01 Jul 2025 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Jul 2025 07:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर एक बुजुर्ग से 5 लाख ठगी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
An elderly man was cheated of Rs 5 lakh by making a fake insurance policy police sent the accused to jail in R
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर एक बुजुर्ग से 5 लाख ठगी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी बलबीर शर्मा (64 वर्ष) निवासी गजानंदपुर कॉलोनी ने 28 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वर्ष 2020 में वह पंजाब नेशनल बैंक, रायगढ़ शाखा में रकम जमा करने गया था। उसी दौरान उनके पुराने परिचित ने उन्हें बैंक में उपस्थित पीएनबी मेटलाइफ कंपनी के मैनेजर निकेश कुमार पांडेय से मुलाकात कराई जिसने निवेश के बेहतर विकल्प के बारे में बताया।

विज्ञापन


भरोसा दिलाकर ठग लिया रकम 
निकेश कुमार पांडेय ने भरोसा दिलाया कि पीएनबी मेटलाइफ में पांच साल के लिए निवेश करने पर अच्छा लाभ मिलेगा। भरोसे में लेकर आरोपी ने बलबीर शर्मा की पत्नी बाला देवी शर्मा के नाम से 5 लाख रुपये की पॉलिसी कराने के नाम पर चेक लिया और कागजी कार्रवाई करवा ली। करीब 10-12 दिन बाद आरोपी निकेश पांडेय उनके घर पहुंचा और बीमा से संबंधित पॉलिसी के दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन


5 साल बाद पता चला हुआ ठगी का शिकार
पांच साल बाद जब पॉलिसी की अवधि पूरी हुई तो प्रार्थी बलबीर शर्मा 17 जून को बैंक पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उस पॉलिसी नंबर पर किसी भी प्रकार की कोई बीमा पॉलिसी जारी नहीं हुई है और दिए गए दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। पॉलिसी फर्जी निकलने पर प्रार्थी ने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। जांच में पता चला कि पीएनबी मेटलाइफ के लिए दिया गया 5 लाख रुपये का चेक आरोपी ने अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के व्यक्तिगत खाते में जमा कर लिया और रकम हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के खाते में जमा किया रकम 
कोतवाली पुलिस ने बलबीर शर्मा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 भादंवि के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर एक टीम को आरोपी की गिरफ्तारी में लगाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी निकेश कुमार पांडेय (41 वर्ष), निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर टाटीबंध, रायपुर (छत्तीसगढ़) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने प्रार्थी के पैसों को कंपनी में निवेश न कर खुद के खाते में डालकर रकम का निजी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed