{"_id":"6a4e4d655bb6231d430d0fcd","slug":"accident-on-nh-49-villager-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-police-are-trying-to-trace-the-driver-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4479110-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायगढ़ में एनएच 49 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में एनएच 49 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 08 Jul 2026 07:12 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
रायगढ़ जिला अस्पताल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एनएच 49 में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के ग्राम टांगरघाट का रहने वाला ग्रामीण बिखारीलाल सारथी 49 साल कल अपने जीजा के घर गेंजामुड़ा पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि बिखारीलाल बीती रात 8 बजे के आसपास पैदल ही किसी काम के सिलसिले में धनागर जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह एनएच 49 में पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। जिसके बाद घायल बिखारीलाल को तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन