{"_id":"66e4148a87fcd0f94b0dae7d","slug":"accident-in-nr-steel-crane-operator-dies-after-getting-crushed-under-iron-structure-while-working-in-raigarh-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: एनआर इस्पात में हादसा, काम करते समय लोहे के स्ट्रक्चर के नीचे दबकर क्रेन आपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: एनआर इस्पात में हादसा, काम करते समय लोहे के स्ट्रक्चर के नीचे दबकर क्रेन आपरेटर की मौत
Fri, 13 Sep 2024 04:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनआर इस्पात में काम करते समय एक क्रेन आपरेटर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में अफरा-तफरा की स्थिति निर्मित हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
कार्रवाई में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनआर इस्पात में काम करते समय एक क्रेन आपरेटर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में अफरा-तफरा की स्थिति निर्मित हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित एनआर इस्पात में कल दोपहर 3 बजे के आसपास गुरफान अली पिता अफजल अली 23 साल निवासी सीवान बिहार जो कि एनआर इस्पात में बीते तीन माह से क्रेन आपरेटर के पद पर काम करते आ रहा था।
विज्ञापन
कल दोपहर वह क्रेन से लोहे के कुछ सामान को उपर चढ़ा रहा था इसी बीच क्रेन में बंधा हुआ पट्टा टूट गया और फिर लोहे का भारी भरकम 3 टन स्ट्रक्चर क्रेन आपरेटर गुरफान अली के ही उपर गिर गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद हेल्फर बाल- बाल बचा। अचानक घटी इस घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद पूंजीपथरा पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कल दोपहर हुई इस घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया और मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है उनके रायगढ़ पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन