{"_id":"6a02f838019d95503d0f53d7","slug":"a-young-man-was-kidnapped-in-connection-with-the-purchase-and-sale-of-paddy-following-a-complaint-from-his-family-the-police-recovered-him-from-jharkhand-three-are-in-police-custody-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4270241-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: धान भुगतान विवाद में घर से युवक का अपहरण, झारखंड से सकुशल बरामद; हिरासत में तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: धान भुगतान विवाद में घर से युवक का अपहरण, झारखंड से सकुशल बरामद; हिरासत में तीन आरोपी
Tue, 12 May 2026 03:54 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 03:54 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसे के विवाद में एक युवक का घर से अपहरण कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को झारखंड से सकुशल बरामद किया और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
लैलूंगा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसे के विवाद में एक युवक का घर से अपहरण कर लिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मुड़ागांव निवासी शिव कुमार बंजारा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र रविनारायण बंजारा और झारखंड के पवन साहू ने मिलकर धान का कारोबार किया था। शिव कुमार के अनुसार, रविनारायण को पवन साहू को 1.50 लाख रुपये देने थे। वहीं, पवन साहू का दावा था कि रविनारायण पर 12 लाख रुपये बकाया हैं। 10 मई को दोपहर 3:30 बजे पवन साहू अपने साथी नरेंद्र साहू और विष्णु साहू के साथ रविनारायण के घर पहुंचे। उन्होंने रविनारायण से पैसे मांगे और मारपीट कर जबरदस्ती उसका अपहरण कर लिया। बीच-बचाव करने आई रविनारायण की मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
शिव कुमार बंजारा की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने पवन, नरेश और विष्णु साहू के खिलाफ धारा 140(2) 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस की एक टीम तुरंत झारखंड रवाना हुई। वहां से अपहृत युवक रविनारायण को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संभवतः देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।