{"_id":"68c3b9cb0c3da734dc063297","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-raigarh-district-of-chhattisgarh-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: सेप्टिक टैंक से पानी निकालते समय करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: सेप्टिक टैंक से पानी निकालते समय करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 12 Sep 2025 11:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेप्टिक टैंक से पानी निकालते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईपाली निवासी राजू महंत पिता प्रधान दास उम्र 40 साल, सुबह 9 बजे के आसपास अपने घर के आंगन में बने सेफ्टी टैंक में भरे पानी को निकालने टुल्लू पंप लगा रहा था, इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत राजू को घरघोड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट की चपेट में आने से राजू महंत की मौत हो जाने की घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही परिजनों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन