{"_id":"6a201001f9461d325b0d902b","slug":"a-woman-died-after-being-attacked-by-an-elephant-in-raigarh-a-group-of-elephants-encountered-her-while-spinning-rope-causing-panic-among-villagers-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4354097-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में धूम रहे 50 गजराज: खरसिया में डोरी बिनने गई 60 साल की बुजुर्ग महिला को कुचला, ग्रामीणों में डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में धूम रहे 50 गजराज: खरसिया में डोरी बिनने गई 60 साल की बुजुर्ग महिला को कुचला, ग्रामीणों में डर
Wed, 03 Jun 2026 05:48 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:48 PM IST
सार
रायगढ़ में एक बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। यह घटना खरसिया रेंज के कुकरीचोली गांव में हुई। एक हाथी ने उन्हें कुचल दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और दोपहर तीन बजे खेत में उनका शव मिला।
विज्ञापन
हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोरी बिनने गई एक बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
यह घटना खरसिया रेंज के अंतर्गत हुई है। रायगढ़ वन मंडल के ग्राम पंचायत बरभौना के आश्रित गांव कुकरीचोली की निवासी चंद्रकला डनसेना (60 साल) सुबह अपने खेत की ओर गई थीं। वह वहां डोरी बिनने का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनका सामना अचानक हाथियों के एक दल से हो गया। दल में से एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हाथी ने चंद्रकला डनसेना को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आज दोपहर करीब 3 बजे खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिला।
विज्ञापन
वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खरसिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मृतका के शव को अस्पताल भेज दिया है। वे इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई हैं।
हाथियों का विचरण और ग्रामीणों में भय
बताया जा रहा है कि इलाके में बीते कुछ दिनों से 50 से अधिक हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। इनमें से कुछ हाथी छाल रेंज की तरफ चले गए हैं। संभवतः चंद्रकला डनसेना का सामना इसी हाथियों के दल से हुआ होगा। इस दुखद घटना के बाद से गांव के ग्रामीणों में गहरा भय व्याप्त हो गया है।