फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A trailer wrecked a house, a bank wall, a car, and an electric pole in Raigarh

Raigarh: रायगढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर का कहर, मकान, बैंक की दीवार और कार क्षतिग्रस्त

Mon, 02 Feb 2026 11:17 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 11:17 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
A trailer wrecked a house, a bank wall, a car, and an electric pole in Raigarh
धरमजयगढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मकान, बैंक की दिवाल, कार समेत विद्युत विभाग के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे इलाके में कई घंटे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। कनिष्ठ यात्री की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए छत्तीसगढ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड धरमजयगढ के कनिष्ठ यंत्री साहिल पटेल ने बताया कि बीती रात लगभग 2:30 बजे ट्रेलर क्रमांक CG 10 BY 6696 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए 11 के व्ही व एल.टी. कंपोजिट लाइन के एक खंभा के अलावा प्रमोद अग्रवाल के मकान व पंजाब नेशनल बैंक के दिवाल के साथ साथ पींदु शर्मा के कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कनिष्ठ यंत्री ने बताया कि इस घटना से विद्युत विभाग को लगभग 90 हजार का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से रात 2:30 से लेकर सुबह 10:45 तक विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बहरहाल कनिष्ठ यंत्री साहिल पटेल की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184-MOT, 139-LCG, 281-, 324(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed