{"_id":"67f3fcdee400b69e7b01ece5","slug":"a-large-group-of-elephants-reached-chaal-range-in-raigarh-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: छाल रेंज में पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, जंगल में 29 हाथियों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: छाल रेंज में पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, जंगल में 29 हाथियों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण
Mon, 07 Apr 2025 09:57 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:57 PM IST
सार
दल में करीब 29 हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस दल में चार नर हाथी, 20 मादा हाथी के अलावा पांच हाथी के बच्चे हैं।
विज्ञापन
विचरण करता हाथियों का दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज क्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
हाथियों का दल आज रात को कुडेकेला सड़क किनारे आ गया, जिसके बाद आसपास के गांव के अलावा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। यह देख इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी सड़क पर रुककर हाथियों के दल का वीडियो बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दल में करीब 29 हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस दल में चार नर हाथी, 20 मादा हाथी के अलावा पांच हाथी के बच्चे हैं। धरमजयढ़ वन मंडल के छाल रेंज में ही इन दिनों 46 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। आसपास के गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा।
विज्ञापन
सड़क किनारे हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए तत्काल वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। हाथियों के इस दल को बांसाझार के जंगलों की ओर खदेड़ा गया, तब जाकर आसपास के गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
हाथी मित्र के सदस्यों ने बांसाझर, कुडेकेला ,तरकेला, मुनुन के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीणों से अपील की है कि क्षेत्र में 29 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, ऐसी स्थिति में सुबह के समय किसी भी हाल में लकड़ी लेने के साथ-साथ महुआ बिनने जंगलों में न जाये।