{"_id":"69214f10df16bb88640b8969","slug":"a-high-speed-bullet-lost-control-and-fell-into-a-ditch-killing-the-driver-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 22 Nov 2025 11:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:20 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण की तेज रफ्तार बुलेट गड्ढे में गिर जाने की घटना में चालक की मौत हो गई। भतीजे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, राम लकड़ा ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह बिछीनारा का रहने वाला है। राम ने बताया कि कल उसका चाचा जोहन लकडा बुलेट से अपनी दादी शाषिता तिग्गा के घर ग्राम पिपराही आया हुआ था। जहां से शाम करीब 5:30 बजे के आसपास वह अपने गांव बिछीनारा लौट रहा था। बाइक सवार जोहान लकड़ा जब ग्राम सुबरा कटंगपारा के पास पहुंचा ही था कि मोड़ आने से वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में जोहन तिग्गा के सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोट आने पर उसे लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन