{"_id":"694634dc1716298b81033906","slug":"a-baby-elephant-died-after-drowning-in-a-pond-in-raigarh-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायगढ़ में तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाड़ सुनकर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाड़ सुनकर मचा हड़कंप
Sat, 20 Dec 2025 11:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:02 AM IST
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पानी में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में कल शाम नहाने के दौरान एक हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा वह 6 माह के आसपास का है। कल शाम को यह घटना होने बाद कुछ हाथी तालाब के पास चिंघाड़ते सुनाई दिए। हाथियों की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, इसी दल में से एक हाथी के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई है। बच्चे की मौत होने के बाद हाथियों ने ही शव को बाहर निकालकर आज सुबह जंगल की तरफ चले गए हैं। जिसके बाद ही वन विभाग की टीम ने मृत हाथी के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन