फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   10 parshad deamand no confidence motion against Gharghoda Nagar Panchayat president

अविश्वास प्रस्ताव की राजनीति: घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने की कवायद, 10 पार्षदों का कलेक्टर को पत्र

Sun, 16 Apr 2023 02:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Apr 2023 02:58 PM IST
सार

कांग्रेस नगर सरकार बनाने के लिए विधायक लालजीत सिह राठिया भी जुटे हुए हैं। पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष ने नियम के तहत कभी भी परिषद की बैठक आयोजित नहीं की। नगर विकास के लिए किसी भी प्रस्ताव पर अमल नहीं किया। 

विज्ञापन
10 parshad deamand no confidence motion against Gharghoda Nagar Panchayat president
घरघोड़ा नगर पंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चुनाव नजदीक आते ही नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव की राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा समर्थित घरघोड़ नगर पंचायत अध्यक्ष विजय शिश सिन्हा को हटाने की मांग को लेकर 10 पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें आठ कांग्रेस विधायकों के साथ ही एक निर्दलीय और एक भाजपा विधायक शामिल हैं। इससे पहले धर्मजयगढ़ में भाजपा की जद्दोजहद के चलते कुर्सी कांग्रेस के हाथ से चली गई थी। 

विज्ञापन


दरअसल, विवाद की शुरुआत धर्मजयगढ़ नगर पंचायत से हो गई थी। यहां भाजपा के चलते कांग्रेस को मिली हार ने खूब किरकिरी कराई थी। इससे पहले घरघोड़ा में भी ऐसा ही हुआ था। इसे देखते हुए इस बार कांग्रेस पूरी ताकत से लग गई है। इसमें कांग्रेस नगर सरकार बनाने के लिए विधायक लालजीत सिह राठिया भी जुटे हुए हैं। पार्षदों का आरोप है नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष ने नियम के तहत कभी भी परिषद की बैठक आयोजित नहीं की। नगर विकास के लिए किसी भी प्रस्ताव पर अमल नहीं किया। 
विज्ञापन


मनमानी और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप 
पार्षदों की ओर से सौंपे गए पत्र में साफ़-सफ़ाई, पेयजल व विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराने की बात कही गई है। वहीं नगर के कुछ दुकानदारों से कार्रवाई के नाम पर लाखों रुपये वसूला का भी आरोप लगाया है। टैक्स भी कई गुना बढ़ाने और भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आमजनता के हित के लिए कोई भी कार्यों को नहीं किया जा रहा है। आमजनता में भारी रोष व्याप्त है। इसके चलते सभी पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed