फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra route plan Surguja Chhattisgarh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: 13 फरवरी को सरगुजा संभाग में पहुंचेगे राहुल गांधी, यहां देखे यात्रा का पूरा रूट प्लान

Wed, 07 Feb 2024 07:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Feb 2024 07:15 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है और कोरबा जिले से होते हुए सरगुजा संभाग में पहुंचेगी। सरगुजा में यात्रा 13 फरवरी को रामगढ़ चौक उदयपुर से प्रारंभ होगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra route plan Surguja Chhattisgarh
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 13 फरवरी को सुबह 8:00 बजे रामगढ़ चौक उदयपुर से प्रारंभ होगी। इस दौरान राहुल गांधी हसदेव के जंगलों को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही रोड शो करेंगे। कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के तीन जिलों में 190 किलोमीटर का सफर तय करेगी। राहुल गांधी की यात्रा 12 फरवरी को तारा से सूरजपुर जिले की सीमा से सरगुजा में प्रवेश करेगी और शिवनगर में रात्रि विश्राम के बाद अंबिकापुर शहर में पहुंचेगी। इस दौरान कला केंद्र मैदान में विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आम सभा के बाद यात्रा राजपुर के झिंगो में रात्रि विश्राम के बाद बलरामपुर व रामानुजगंज होते हुए झारखंड के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है और कोरबा जिले से होते हुए सरगुजा संभाग में पहुंचेगी। इस दौरान यात्रा सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा संभाग के तीनों जिलों के निर्धारित रूट के अनुसार 190 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 फरवरी को सूरजपुर जिले की सीमा के अंतर्गत आने वाले तारा पहुंचेगी, जहां एक आम सभा आयोजित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनगर में ही राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। 13 फरवरी को यात्रा उदयपुर, लखनपुर व मेंड्रा होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी। यात्रा के अंबिकापुर शहर में पहुंचने पर विश्राम की व्यवस्था रिंग रोड में पर्पल आर्किड के समीप की गई है। इस दौरान राहुल गांधी भोजन करने के बाद कार के ह माध्यम से दोपहर लगभग 1 बजे कला केंद्र मैदान पहुंचेंगे और व विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा के बाद राहुल गांधी की यात्रा सोनपुर, रनपुर, परसा होते हुए ग्राम झिंगो पहुंचेगी जहां राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद राहुल गांधी बलरामपुर व रामानुजगंज पहुंचेंगे व आम सभा को संबोधित करेंगे।


आम सभा के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखंड में प्रवेश कर जाएगी।इस दौरान छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमा गोदरमाना में ही एक छोटा कार्यक्रम किया जाएगा और राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ से विदाई दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान सरगुजा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी-वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट के साथ ही राष्ट्रीय व छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed