फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhattisgarh will start from Raigarh on February eight

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: आठ फरवरी को रायगढ़ से होगी शुरुआत, पायलट बोले- जनता को न्याय दिलाने का है उद्देश्य

Sat, 03 Feb 2024 04:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 03 Feb 2024 04:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत आठ फरवरी को रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र से होगी। यह न्याय यात्रा 13 फरवरी अंबिकापुर पहुंचेगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhattisgarh will start from Raigarh on February eight
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार को अंबिकापुर कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत आठ फरवरी को रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र से होगी। अंबिकापुर में यह न्याय यात्रा 13 फरवरी को पहुंचेगी। अंबिकापुर में विशाल जनसभा व रैली का आयोजन होगा।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है। इसमें लाखों युवा व आम लोग शामिल हो रहे हैं। रायगढ़ में राहुल गांधी का स्वागत हजारों किसान व नौजवान करेंगे। इसके बाद यहां भी रोड शो होगा। कुछ जगह वह वाहन से पहुंचेंगे और कई जगह वह पैदल रैली में शामिल होंगे। रायगढ़ व अंबिकापुर में न्याय यात्रा का रोड मैप बनाया जा रहा है। शीघ्र ही लोगों के सामने आ जाएगा कि यात्रा कहां-कहां से और कब-कब गुजरेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और कार्यकर्ता यात्रा की तैयारी को लेकर काफी उत्सुकता के साथ जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


यात्रा का उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना है
पायलट ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना है। हम जनता की आवाज बनकर सामने आएंगे और मजबूत विपक्ष के रूप में काम करके जनता की आवाज बनेंगे। पायलट ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। आम लोगों से उनका कोई लेना-देना नहीं है, जो भाजपा के खिलाफ बोलते हैं सरकार उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को उनके पीछे लगा देती है और उन्हें परेशान करवाती है
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर आईटी की रेड को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि जो भाजपा का विरोध करते हैं। सरकार उनके घर में रेड डलवाती है और उसका मुंह बंद करने का प्रयास करती है। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। जनता सब देख रही है, इन्हें माफ नहीं करेगी। राजस्थान में सचिन पायलट एवं छत्तीसगढ़ में टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री नहीं बनाने एवं उसके बाद विधानसभा चुनाव में दोनों राज्यों में हार के प्रश्न पर पायलट ने कहा कि कोई भी एक व्यक्ति के चलते चुनाव हार या जीत नहीं सकता। यह कहना गलत होगा कि हमें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो चुनाव हार गए।


शिव डहरिया को भगाओ सरगुजा बचाव के लगे नारे
सचिन पायलट के अंबिकापुर आगमन के समय हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके साथ पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद थे। सचिन पायलट के साथ पूर्व मंत्री शिव डहरिया जैसे ही राजीव भवन के अंदर न्याय यात्रा की बैठक लेने जाने वाले ही थे, उससे पहले अंबिकापुर के कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता ने ही राजीव भवन के बाहर सचिन पायलट के सामने ही शिव डहरिया को भगाओ सरगुजा बचाव के नारे लगाने लगे। इसके चलते माहौल काफी गर्म हो गया। बाद में सचिन पायलट ने शांत होने का इशारा किया व अन्य कांग्रेस के जन प्रतिनिधियों ने समझाइश दी। इसके बाद नारेबाजी बंद हुई। वहीं, इस नारेबाजी की पूरे सरगुजा में काफी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed