फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Priyanka Gandhi public meeting in support of former CM Bhupesh Baghel in Rajnandgaon

Rajnandgaon: प्रियंका गांधी का पीएम पर तंज, चुटकी बजाकर रोक देते हैं युद्ध तो महंगाई कम क्यों नहीं करते

Sun, 21 Apr 2024 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Apr 2024 03:50 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी राजनांदगांव के ग्राम मोहड़ पहुंची। जहां कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi public meeting in support of former CM Bhupesh Baghel in Rajnandgaon
प्रियंका गांधी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी राजनांदगांव के ग्राम मोहड़ पहुंची। जहां कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। 

विज्ञापन


मंच पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवासी लखमा, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, विधायक दलेश्वर साहू और अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की आपकी जो धरती है वह खास धरती है, 5 साल तक यह कांग्रेस की सरकार रही है, भूपेश बघेल ने यहां काम किया अभी भाजपा की सरकार है आप समझ गए होगे की कांग्रेस ने क्या काम किया। भूमिहीन लोगों को न्याय मिला, आगनबाड़ी की मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, गोबर खरीदा गया। कांग्रेस शासन काल में सभी काम हुए अभी आप भाजपा काल में देख रहे हैं क्या हो रहा है।
 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपनी मेहनत से यहां के लोगों ने कामयाब प्रदेश बनाया है। आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, पांच सालों में प्रदेश के लिए बहुत काम किया गया। कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया। धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस की सभी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया।

केन्द्र सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला   
प्रियंका गांधी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी क्यों खत्म नहीं की, 10 सालों में महगांई क्यों कम नहीं हुई, देश में महिलाओं के साथ आत्याचार किया गया, अपने क्यों कुछ नहीं किया। प्रियंका गांधी ने मोहड़ के सभा में प्रधानमंत्री पर साधा निशाना।

प्रियंका का पीएम मोदी पर हमला 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की मेरे किसान भाई बैठे हैं, कितना सहोगे, खेती से किसान मजबूत होता था आज क्या हो रहा है। मोदी जी इतने बड़े नेता हैं कि चुटकी बजाकर युद्ध रोक देते हैं तो महंगाई कम क्यों नहीं करते, हाथरस में, असम में महिलाओं पर अत्याचार हुआ मोदी जी ने मुंह फेर लिया, मोदी जी ने अत्याचारियों को बचाया है, बड़े- बड़े उद्योगपतियों के 16 हजार करोड़ माफ़ कर दिया, किसान रो रहा था आंदोलन कर रहा था पीएम घर से बाहर नहीं निकले उनकी बात सुनने। दुनिया के सबसे बड़े नेता कहे जाने वाले दुनिया भर में दिखते हैं, लेकिन आमजनता के बीच दिखाई नहीं देते।
 

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं हमें पांच साल और दो हम संविधान बदल देंगे, इसका क्या मतलब है, संविधान हमें सभी अधिकार देता है, आजादी देता है, इस देश के लोगों ने संविधान के लिए खून पसीना बहाया है, ये नेता इसी संविधान को बदलना चाहते हैं। 
 


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed