फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Principal fired air gun on Babu in Firozabad

Firozabad: प्रधानाचार्य ने बाबू पर चलाई एयर गन, आंख चीरकर दिमाग में धंसा छर्रा; रुपये मांगने पर हुआ विवाद

Fri, 16 Aug 2024 10:22 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में सरकारी धन में से रुपये मांगने पर एयर गन चला दी। परिजन निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां से आगरा और आगरा से दिल्ली रेफर कर दिया। बाबू की एक आंख खराब हो गई।

विज्ञापन
Principal fired air gun on Babu in Firozabad
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी धन से रुपये नहीं देने पर सह बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मिलकर पीडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बाबू की आंख में ऊपर एयर गन से फायर कर दिया। छर्रा आंख को चीरता हुआ दिमाग में धंस गया। परिजन निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां से आगरा और आगरा से दिल्ली रेफर कर दिया। बाबू की एक आंख खराब हो गई। पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना उत्तर के हनुमानगंज निवासी मनोज कुमार जैन कोटला रोड स्थित पीडी जैन इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात हैं। छह अगस्त को वह कॉलेज पहुंचे और फीस जमा करने लगे। आरोप है कि तभी वहां विभव नगर निवासी प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा आ गए। उन्होंने मनोज से जमा फीस में से कुछ रुपये मांगे, लेकिन बाबू मनोज ने सरकारी धन होने का हवाला देकर इन्कार कर दिया। इसके बाद वहां पर सहबाबू नीरज चतुर्वेदी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील भी आ गए। प्रधानाचार्य ने गाली-गलौज करते हुए मनोज के ऊपर एयर गन तान दी। जिसमें छर्रा भी डाल दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सुनील और नीरज ने भी बंदूक चलाने की बात कह दी। मनोज के विरोध करने पर प्रधानाचार्य आग-बबूला हो गए। उन्होंने मनोज की आंख पर बंदूक चला दी। बंदूक का छर्रा आंख को चीरते हुए दिमाग में धंस गया। बाबू जमीन पर गिर गया। जानकारी पर परिजन कॉलेज आ गए। इस बीच आरोपी मौके से भाग गए। परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंच गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में भी काफी जांच के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। एम्स के चिकित्सक ने भी जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर चेन्नई ले गए, जहां वह उपचार करा रहे हैं। बाबू की एक आंख खराब बताई जा रही है। पत्नी डेजी जैन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित घायलावस्था में दिल्ली में भर्ती है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed