फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Prime Minister house built only on paper BJP district vice president complains in Balrampur Ramnujganj

Balrampur Ramnujganj: कागजों में बना दिया प्रधानमंत्री आवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने की शिकायत

Mon, 30 Sep 2024 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
Prime Minister house built only on paper BJP district vice president complains in Balrampur Ramnujganj
कागजों में बना दिया प्रधानमंत्री आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौप दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करवाने एवं राशि की रिकवरी करने की मांग की वहीं इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय एवं छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री से भी की है।

विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि सन 2016-17 से अब तक करीब 61 प्रधानमंत्री आवास भनौरा पूर्ण बताए जा रहे हैं लेकिन वास्तविकता इससे परे है करीब 30 से 34 प्रधानमंत्री आवास सिर्फ कागजों में पूर्ण है वास्तविकता में नीव तक की खुदाई नहीं हुई है। सोनी ने 14 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची भी जनपद सीईओ को सौंप जिसमें उन्होंने हितग्राहियों के नाम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास की स्थिति की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


सूची में कई ऐसे प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही है जिनका कोई अतः पता नहीं है और उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है मौके पर प्रधानमंत्री आवास नहीं है इसी प्रकार से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने आरोप लगाया कि अपात्र लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास स्वीकृत किए गए हैं मनमानी रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बंदरबाट की गई है उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर राशि की वसूली किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब जिला मुख्यालय के गांव की यह स्थिति है तो दूरस्थ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों के लिए आवास दिया जा रहा है परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है यह बंद होना चाहिए एवं पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed