Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Prime Minister Higher Education Promotion Scheme: Now you can apply for scholarship till 15th November

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना: अब 15 नवम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

Sat, 08 Nov 2025 01:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Nov 2025 01:05 PM IST
सार

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USP CSSS) के अंतर्गत छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Prime Minister Higher Education Promotion Scheme: Now you can apply for scholarship till 15th November
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USP CSSS) के अंतर्गत छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 15 नवम्बर 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह तिथि पहले 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी, जिसे अब विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया है। यह छूट नवीन आवेदन और वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 के नवीनीकरण आवेदन दोनों के लिए लागू होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर करें आवेदन
इच्छुक विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की वेबसाइट www.scholarships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और किसी भी माध्यमिक या महाविद्यालयीन विद्यार्थी के लिए सुलभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन अनिवार्य, कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आवेदन का ऑनलाइन वेरिफिकेशन (Online Verification) निर्धारित समयसीमा के भीतर महाविद्यालय स्तर पर पूरा हो जाए। महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे विद्यार्थियों के आवेदन का प्रतिदिन सत्यापन कराकर उसे माध्यमिक शिक्षा मंडल को अग्रेषित करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।


विद्यार्थियों से अपील
विभाग ने कहा है कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए, वे अब इस अवसर का लाभ उठाएं और अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2025 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed