{"_id":"67daca7b0366f6641406876d","slug":"presentation-of-bhajan-singer-hansraj-raghuvanshi-on-bhoramdev-mahotsav-in-kabirdham-on-26th-march-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरमदेव महोत्सव: गायक हंसराज रघुवंशी के भजनों से प्रवाहित होगी भक्तिभाव की अमृतधारा, 26 मार्च को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरमदेव महोत्सव: गायक हंसराज रघुवंशी के भजनों से प्रवाहित होगी भक्तिभाव की अमृतधारा, 26 मार्च को होगा आयोजन
Wed, 19 Mar 2025 07:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:17 PM IST
सार
महोत्सव के प्रथम दिन 26 मार्च को भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। भोरमदेव महोत्सव में छत्तीसगढ़ सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
गायक हंसराज रघुवंशी, भोरमदेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाले भोरमदेव महोत्सव में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति से भक्तिभाव की अमृतधारा प्रवाहित करने वाले हैं। 26 मार्च को प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी टीम के साथ भजनों की सुरमय धारा भोरमदेव महोत्सव में प्रवाहित करेंगे।
विज्ञापन
कवर्धा विधानसभा के स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि वर्षों बाद हम फिर से भोरमदेव महोत्सव के गौरव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट के माध्यम से करने जा रहे हैं। कवर्धा के जनमानस का धार्मिक व आध्यात्मिक भाव का ध्यान रखते हुए एक वृहद भव्य आयोजन करने हम सब प्रणबद्ध हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में जिले के आमजन व श्रद्धालु भक्ति की अलौकिक छटा का अनुभव कर सकेंगे। दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव की तैयारी जारी है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक व जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव के मेला स्थल प्रांगण में होगा।
विज्ञापन
महोत्सव के प्रथम दिन 26 मार्च को भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। भोरमदेव महोत्सव में छत्तीसगढ़ सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन में कबीरधाम जिले के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक बैगा नृत्य, गीत, नाट्य प्रस्तुति व अन्य कला शामिल हैं।