फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparation for Congress convention 2023 in Raipur

Raipur: कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी; 14 हजार लोगों के लिए बनेगा डोम, सीएम भूपेश ने किया टेंट सिटी का भूमिपूजन

Fri, 10 Feb 2023 12:10 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 12:10 AM IST
सार

मेला ग्राउंड पर महाधिवेशन के लिए 13-14 हजार लोगों की बैठक क्षमता वाला भव्य डोम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को नवा रायपुर पहुंचे। टेंट लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत कर की। इसके बाद वहां नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटी गई।

विज्ञापन
Preparation for Congress convention 2023 in Raipur
टेंट सिटी का भूमिपूजन करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नवा रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी को लेकर जुट गई है। इसे लेकर पार्टी हर व्यवस्था करने में लगी है। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को नवा रायपुर में प्रस्तावित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन स्थल पर टेंट सिटी निर्माण का भूमिपूजन किया।  मेला ग्राउंड पर महाधिवेशन के लिए 13-14 हजार लोगों की बैठक क्षमता वाला भव्य डोम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को नवा रायपुर पहुंचे। टेंट लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत कर की। इसके बाद वहां नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटी गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि विचार, रणनीति और देश की दिशा निर्धारित करने के लिए आयोजित इस मंथन महायज्ञ से जनकल्याण और भारत जोड़ने का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। इस औपचारिक पूजा के साथ वहां टेंट आदि निर्माण का काम शुरू हो गया है। महाधिवेशन के आखिरी दिन एक आमसभा होगी। यह सभा पुरखौती मुक्तांगन से लगे खाली मैदान पर होगी। टेंट में 3-14 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। दोनों साइड में किचन भी होगा। पत्रकारों के लिए अलग से पंडाल बन रहा है ,जहां सारी सुविधाएं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी टेंट में किचन की व्यवस्था 
सिटी टेंट में किचन की व्यवस्था भी रहेगी। जहां सभी के लिए चाय नाश्ते से लेकर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस के इतिहास पर केंद्रित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों के स्टाल और स्थानीय उत्पादों के बिक्री के लिए भी स्टाल लगाए जाएंगे। 



24, 25, 26 फरवरी को नवा रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन 
बता दें कि 24, 25, 26 फरवरी को नवा रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन प्रस्तावित है। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देशभर के 12 से 14 हजार से कांग्रेसी शामिल होंगे। इनके रुकने के लिए नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में टेंट सिटी बनाई जा रही है। लगभग 60 एकड़ में फैले इस मैदान में ही महाधिवेशन होना है। देशभर से आने वाले पदाधिकारियों और नेताओं की बैठकें इसी डोम में होगा।

इन विषयों पर रहेगा फोकस
महाधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय संबंध, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार पर बात होगी। इस मौके पर सीएम के साथ वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed