{"_id":"6a64bd89e49c4167f3078a25","slug":"politics-on-dharmendra-pradhan-resignation-in-chhattisgarh-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत: कांग्रेस बोली- छात्रों की जीत, जानें बीजेपी ने क्या दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत: कांग्रेस बोली- छात्रों की जीत, जानें बीजेपी ने क्या दिया जवाब
Sat, 25 Jul 2026 07:13 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:13 PM IST
सार
Politics on Dharmendra Pradhan in CG: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रया दी है। कांग्रेस ने इसे छात्रों की जीत, तो वहीं बीजेपी ने इसे जिम्मेदारी का फैसला करार दिया।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
Politics on Dharmendra Pradhan in CG: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस ने कहा कि ये छात्रों की बड़ी जीत है। दूसरी ओर बीजेपी ने इसे जिम्मेदारी का फैसला करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इसे छात्रों के आंदोलन और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि सरकार को नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं की जिम्मेदारी लेनी पड़ी। यह छात्रों और कांग्रेस की बड़ी जीत है।
विज्ञापन
बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीट छात्रों के देशव्यापी आंदोलन और सरकार के रवैये के कारण प्रधानमंत्री को शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना पड़ा, जबकि महंत ने भविष्य में निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं कराये जाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
'बड़े मन और जिम्मेदारी के साथ पद छोड़ा'
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने बड़े मन और जिम्मेदारी के साथ पद छोड़ा है। कुछ लोग छात्रों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य देश के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं होने देना है। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने व्यक्तिगत राय रखते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, क्योंकि किसी कर्मचारी की गलती का खामियाजा मंत्री को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध भी किया है।