{"_id":"69a1379043ed16e8bd000e51","slug":"politics-in-colors-of-holi-former-cm-bhupesh-baghel-and-bjp-mla-anuj-sharma-come-face-to-face-through-songs-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में सियासत: गीतों के जरिए आमने-सामने आए पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अनुज शर्मा, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में सियासत: गीतों के जरिए आमने-सामने आए पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अनुज शर्मा, Video
Fri, 27 Feb 2026 11:50 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:50 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज़ में चढ़ा है। पारंपरिक बयानबाज़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस से हटकर नेताओं ने लोकगीतों के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अनुज शर्मा की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज़ में चढ़ा है। पारंपरिक बयानबाज़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस से हटकर नेताओं ने लोकगीतों के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे होलियाना अंदाज में 'मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु' गीत गाते दिखाई दे रहे हैं। इस गीत को राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है।
इसी बीच भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने भी पलटवार में अपना वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी अंदाज़ में गाते हुए कहा कि 'जरगे कांग्रेसिया मन के जान रे, विष्णुदेव सरकार ले' उनका यह गीत सीधे तौर पर मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करता है और कांग्रेस पर तंज कसता है।
दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच मानो डिजिटल जंग छिड़ गई है। एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता बघेल के गीत को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाला व्यंग्य बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के जवाबी गीत को 'करारा जवाब' और विकास की कहानी का प्रतीक बता रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने होलियाना अंदाज में साय सरकार पर कसा तंज
भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने गाना के माध्यम से दिया जवाब

दे दे बुलउवा मुसवा को..... pic.twitter.com/1NI5bA4DV6
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 26, 2026
भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने गाना के माध्यम से दिया जवाब
View this post on Instagram