{"_id":"6884ed3f238a334b1d0ab626","slug":"police-took-major-action-three-accused-who-stole-bikes-and-were-trying-to-sell-them-were-caught-in-raipur-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन बाइक चोरी कर बेचने निकले आरोपी दबोचे गए, एक नाबालिग भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन बाइक चोरी कर बेचने निकले आरोपी दबोचे गए, एक नाबालिग भी शामिल
Sat, 26 Jul 2025 08:29 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:29 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के थाना माना क्षेत्र से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में तीन बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के थाना माना क्षेत्र से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में तीन बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी नाबालिग है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि माना क्षेत्र में दो युवक संदिग्ध तरीके से बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और मौके से दिनेश पाल निवासी अभनपुर रायपुर और एक नाबालिग को धर दबोचा। जब पुलिस टीम ने उनके पास मौजूद बाइक के कागजात पूछे, तो दोनों ने गोलमोल जवाब देते हुए टीम को गुमराह करने की कोशिश की। कड़ी पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि बाइक को ग्राम बनरसी स्थित शराब दुकान के पास से चोरी किया था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों ने माना थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की है। उनकी निशानदेही पर तीन दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी दिनेश पाल और नाबालिग बालक के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही वाहन चोरी के अन्य मामलों में भी जांच की जा रही है।