{"_id":"64df17cb7b90fe3c860c9d47","slug":"police-stopped-teachers-at-pendra-railway-station-who-going-to-join-jail-bharo-aandolan-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन: शिक्षकों को पुलिस ने पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर रोका, आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे रायपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन: शिक्षकों को पुलिस ने पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर रोका, आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे रायपुर
Fri, 18 Aug 2023 12:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:42 PM IST
सार
जेल भरो आंदोलन में शामिल होने जा रहे एलबी संवर्ग शिक्षकों पुलिस ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के सामने रोक लिया। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में हो रहे जेल भरो आंदोलन में शामिल होने जा रहे एलबी संवर्ग शिक्षकों को पुलिस ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के सामने रोक लिया। शिक्षकों में सरकार की दमनकारी नीति को लेकर काफी नाराजगी है। एलबी संवर्ग शिक्षक पूर्व सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना के तहत पूर्व सेवा के आधार पर पूर्ण पेंशन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों एलबी संवर्ग शिक्षक संघ हड़ताल पर चल रहे हैं और लगातार सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए दबाव भी बना रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षक संगठनों ने शासन से अपनी कुछ प्रमुख मांगो को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, सरकार इन शिक्षकों की मांगों को अभी पूरा नहीं कर सकी है, जिसे लेकर संवर्ग शिक्षक शुक्रवार को रायपुर में जेल भरो आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर रोक लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विभिन्न मांगों के पूरी न होने पर शिक्षकों में सरकार की दमनकारी नीति को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। वहीं, शिक्षकों की प्रमुख मांगों में एलबी संवर्ग शिक्षक पूर्व सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना के तहत पूर्व सेवा के आधार पर पूर्ण पेंशन की मांग कर रहे हैं। एलबी वर्ग शिक्षकों ने कहा कि लगातार उनके द्वारा मांग की जा रही है, लेकिन शासन ने अब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया है। जिसे लेकर शिक्षक संगठनों के द्वारा आज जेल भरो आंदोलन के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पेंड्रा रोड स्टेशन पर रोक दिया।
विज्ञापन