फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police revealed theft recovered goods worth lakhs of rupees including jewelry and cash in Kondagaon

Kondagaon: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, गहने और नकदी समेत लाखों रुपये का माल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

कोंडागांव पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी समेत लगभग 20 लाख के सोने चांदी के गहने और नगद बरामद किया है। सभी आरोपी भीमखोज महासमुंद जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन
Police revealed theft recovered goods worth lakhs of rupees including jewelry and cash in Kondagaon
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी समेत लगभग 20 लाख के सोने चांदी के गहने और नगद बरामद किया है। सभी आरोपी भीमखोज महासमुंद जिले के निवासी हैं। घटना 11 जून 2024 की है, जब कोंडागांव जिले के बयानार थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में व्यापार करने गए ज्वेलरी व्यापारी राकेश जैन जब शाम लगभग 4 बजे अपना सामान समेट कर गाड़ी में रख रहे थे। तभी 3 चोर मौका पाकर सोने-चांदी से भरी पेटी उठाकर फरार हो गए। व्यापारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद से पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर उन्होंने भीमखोज जिला महासमुंद में छापामारी की और सचिन ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 1 अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय अक्षय कुमार ने बताया कि इन तीनों आरोपियों पर रायपुर और आसपास चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बयानार के साप्ताहिक बाजार से चोरी के मामले में सचिन ध्रुव की गिरफ्तारी के साथ 20 लाख रुपए जुमले का सोना-चांदी, नगद और एक बाइक बरामद की गई है। दूसरा आरोपी उड़ीसा के टिटलागढ़ जेल में बंद है, जिसे जल्द ही बयानार चोरी के मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीसरा साथी राकेश फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed