फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police recovered 45 tonnes of illegal coal from six brick kilns in Surguja

CG: छह ईंट भट्ठों पर पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश, 45 टन अवैध कोयला बरामद; एक लाख से अधिक ईंटें जब्त

Fri, 16 Feb 2024 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

सरगुजा जिले में पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ईंट भट्ठा में अवैध रूप से भंडारित 45 टन अवैध कोयला बरामद किया। साथ ही पकाई जा रहीं  एक लाख 30 हजार ईंटें जब्त की हैं।
 

विज्ञापन
Police recovered 45 tonnes of illegal coal from six brick kilns in Surguja
अवैध कोयला बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईंट भट्ठा में अवैध रूप से कोयला का भंडारण कर खपाने के मामले मे सरगुजा पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छह ईंट भट्ठों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने लगभग 45 टन अवैध कोयला बरामद किया है। साथ ही अवैध कोयले से पकाई जा रहीं कुल एक लाख 30 हजार ईंटें जब्त की हैं।

विज्ञापन


सरगुजा जिले के लखनपुर स्तिथ अमेरा कोयला खदान से लगातार कोयला चोरी के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। शिकायतों पर सरगुजा पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार देर शाम अभियान चलाकर लखनपुर छेत्र अंतर्गत स्थित ईंट भट्टों में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठे मे भंडारित कोयला के संबंध में संचालकों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


संयुक्त टीम द्वारा मामले मे कार्रवाई करते हुए जूनाडीह, सिरकोतंगा, गुमगरा कला, बिनकरा, गणेशपुर स्थित कुल छह ईंट भट्ठा में दबिश दी गई। ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिए भंडारित किये हुए कोयले के संबंध में ईंट भट्ठा संचालको से पूछताछ की गई। ईंट भट्ठा संचालको द्वारा अवैध रूप से भंडारित कोयले के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कार्रवाई के दौरान छह ईंट भट्ठों से कुल 45 टन कोयला जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अमेरा कोयला खदान से विभिन्न माध्यमों से कोयले की चोरी करवाकर ईंट पकाने के लिए भट्ठा में रखना स्वीकार किया गया। टीम ने पकाई जा रही कुल 1 लाख 30 हजार ईंटों को भी जब्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed