फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police marched on foot on Sunday night before Teej festival in Jagdalpur

ड्रोन रखेगा नजर: जगदलपुर तैयार है, जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sun, 15 Sep 2024 09:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Sep 2024 09:54 PM IST
सार

जगदलपुर में तीज त्यौहार से पहले पुलिस ने रविवार रात में पैदल मार्च किया। इस दौरान शहर की पुलिस के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 

विज्ञापन
Police marched on foot on Sunday night before Teej festival in Jagdalpur
पैदल मार्च पास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीज त्यौहार, गणेश विसर्जन के साथ ही सोमवार को ईद पर्व को देखते हुए पुलिस ने रविवार रात में पैदल मार्च किया। इस दौरान शहर की पुलिस के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पैदल मार्च पास्ट के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि आने वाले दिनों से तीज त्यौहार के साथ ही शहर में जगह-जगह गणेश पंडाल में विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापित की गई है, 

विज्ञापन

वहीं, दो दिनों के अंदर विसर्जन का दौर शुरू हो जाएगा।

इस दौरान रविवार को पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है। गणेश विसर्जन के दौरान समिति के द्वारा रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार से कोई भी परेशानी ना हो, इसके लिए जवानों की तैनाती किया गया है। महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के द्वारा कोतवाली से पैदल मार्च मेन रोड, गोलबाजार, मिताली चौक, पैलेस रोड़, संजय मार्केट, हाई स्कूल मार्ग, महारानी अस्पताल, चांदनी चौक, शहीद पार्क मार्ग, चौपाटी से होते हुए कोतवाली में समाप्त किया गया।
विज्ञापन


तीसरी नजर से भी रहेगी शहर पर निगरानी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि चौक चौराहों पर पुलिस जवानों के ससथ ही कंट्रोल रूम में भी जवानों को तैनात किया गया है, जिसके द्वारा तीसरी नजर से निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह से कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल टीम के द्वारा सहायता पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे बजने पर होगी कार्रवाई
गणेश विसर्जन के दौरान पहले से ही हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है, अगर किसी भी समिति के द्वारा इन आदेशों का पालन ना करते हुए डीजे बजाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे और वाहन दोनों को जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed