फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrestedyoung man and doctor for raping and causing abortion In Korba

शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ बनाए संबंध : प्रेग्नेंट होने पर बंगाली डॉक्टर से कराया गर्भपात, गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 01:33 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बंगाली डॉक्टर से गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने युवक और डॉक्टर दोनों को गिरफ्तार  किया है।
 

विज्ञापन
police arrestedyoung man and doctor for raping and causing abortion In Korba
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में पुलिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच के बाद गर्भपात की दवा देने वाले एक झोलझाप डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका के साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

विज्ञापन


जटका चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपी युवक मोहर सिंह गौड़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, जांज के दौरान गर्भपात कराने की बात भी सामने आई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गर्भपात की दवा देने वाले आरोपी झोलझाप डॉक्टरको गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किया गया डॉक्टर कल्पतरू राय गांव कुलाछी, थाना धमतला, जिला पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। 
विज्ञापन


वहींं, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि गांव में ही रहने वाले युवक ने नाबालिग को अपने झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसके साथ शादी करने की बात कहकर संबंध बनाता रहा। जब नाबालिग गर्भवती हुई तब युवक शादी से इनकार करते हुए बहला फुसला कर बंगाली डॉक्टर के पास लेकर गया, जहां उसका गर्भपात करा दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed