{"_id":"64d5e4990c268d5282033b78","slug":"police-arrested-two-smugglers-with-ganja-in-jagdalpur-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur : ओडिशा से हैदराबाद ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur : ओडिशा से हैदराबाद ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Fri, 11 Aug 2023 01:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:05 PM IST
सार
जगदलपुर में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 किलो से अधिक गांदा बरामद किया है, जिसकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।
विज्ञापन
तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरनार थाना पुलिस ने ओडिशा से हैदराबाद गांजा ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2 लाख से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की खेप की तस्करी होने वाली है। इसके बाद नगरनार थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा ने एक टीम बनाकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास चैकिंग शुरु की। इस दौरान एक यात्री बस वहां से गुजरने रही थी, जिसकी चैकिंग की गई। यात्रियों के साथ बस में बैठे तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगे। शक के आधार इनके सामान की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम विवेक सिंह, दयामया, नरेश मेहर बताया। इनमें दयामया और नरेश ओडिशा के तो विवेक तेलंगाना का रहने वाला है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस गांजे को हैदराबाद ले जा रहे थे। इन तस्करों के पास से 20 किलो 500 ग्राम गांजा मिला है, जिसकी कीमत 2 लाख 5 हजार रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन