फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested three accused who cheated on the pretext of job in janjgir-champa

ठगों का 'क्रांति': मैरिज ब्यूरो खोला, फायदा नहीं हुआ तो शुरू की ठगी, पकड़े गए तो बोले- महंगे शौक पूरे करने थे

Sun, 26 Mar 2023 10:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

तीनों आरोपी शादी डाट कॉम में नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे। फिर उनको पेमेंट के नाम पर खाता खुलवाते। इन खातों का इस्तेमाल ठगी के लेनदेन के लिए किया जाता था। इस तरह ठगी के रुपये के साथ हर बार नया खाता मिलता। इन खातें में आने वाली ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। बैक खाते का एटीएम और पास बुक आरोपी अपने पास रखते थे। उनके खाता मे मोबाइल नंबर भी अपने हिसाब से जुड़वाते, जिससे नेट बैकिंग का इस्तेमाल न कर सकें। 

विज्ञापन
police arrested three accused who cheated on the pretext of job in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी लोगों को शादी डाट कॉम में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। फिर उनका खाता खुलवाकर रुपये हड़प लेते। आरोपियों ने बताया कि उन्हें अपने महंगे शौक पूरे करने थे। इसके चलते ठगी का काम उन्हें सही लगा। नवागढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप,  ग्राहकों की पास बुक, कंपनी संबंधित दस्तावेज और बैनर-पोस्टर जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


खाता खुलवाने ले गया झारखंड 
थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि, रामचरण यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मिसदा का रहने वाले क्रांति कुमार कश्यप से उसका पुराना परिचय था। एक दिन वह घर आया और कहा कि शादी डाट कॉम में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए पांच हजार रुपये लगेंगे और खाता खुलवाना होगा। उसकी बातों में आकर युवक तैयार हो गया। इसके बाद क्रांति गांव के ही सोमनाथ साहू और उसे लेकर झारखंड के जमशेदपुर पहुंचा। वहां इंडसइंड बैंक में रामचरण और दो अन्य लोगों का खाता खुलवाया गया। 
विज्ञापन


युवक की पासबुक व अन्य दस्तावेज रख लिए
रामचरण ने पुलिस को बताया कि खाता खुलवाने के बाद उसकी पासबुक और अन्य दस्तावेज क्रांति ने अपने पास ही रख लिए। जब रामचरण यादव के मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने लगा तो उसे पता चला कि खाते से लेनदेन चल रहा है। इस पर उसने क्रांति कुमार से पूछताछ की तो बोला कि मैसेज आना बंद हो जाएगा। इस पर रामचरण को संदेह हुआ और उसने खाता बंद करा दिया। उस समय खाते में पांच लाख 21 हजार रुपये थे। इसके बाद क्रांति अपने दो साथियों के साथ आया और रुपये मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये पर देते थे दूसरों के बैंक खाते
रामचरण ने रुपये लौटा दिए। आरोप है कि इसके बाद भी क्रांति और उसके साथ फिर से रुपये मांगने लगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी मिसदा निवासी क्रांति कुमार कश्यप व कुरीयारी निवासी योगेश सावरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों से ठगी का खुलासा हुआ। यह भी पता चला कि पैसे के लेनदेन के लिए कुछ लोगों को दूसरे के नाम के बैक खातों की जरूरत होती है। ऐसे में आरोपी उन्हें 30 से 40 हजार रुपये महीना में किराये से देते थे। 


कंपनी नहीं चली तो ठग बन गए
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शौक पूरा करने के लिए महंगी कार, मोबाइल, महंगे कपडे, घर लेने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसके लिए शादी डाट काम जैसे कंपनी भारतीय रिश्ते और लक्ष्मी इन्फो सर्विस नाम से ऑनलाइन कंपनी खोली। झारखंड के जमशेदपुर में ऑफिस बनाया, लेकिन कंपनी से खास फायदा नहीं हुआ। इस पर आरोपियों ने नौकरी के नाम पर ठगी करना शुरू कर दिया। इसमें क्रांति कुमार कश्यप के साथ योगेश्वर और उनका अन्य साथी शामिल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed