{"_id":"671a41525cf20bf288031905","slug":"police-arrested-three-accused-of-bike-theft-gang-in-raigarh-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, नौ बाइकें बरामद; ऐसे करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, नौ बाइकें बरामद; ऐसे करते थे चोरी
Thu, 24 Oct 2024 06:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Oct 2024 06:15 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नौ बाइकें बरामद की हैं। बरामद की गई बाइकों की कीमत दो लाख 70 हजार रूपये आंकी गई है।
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नौ बाइकें बरामद की हैं। बाइक चोर अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर उसे कम दामों में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे। साइबर टीम ने शहर के शहर के थानों की संयुक्त टीम बनाकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देश में बाइक चोरी के संबंध में मुखबिरों का जाल बिछाकर उनकी पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच बीती रात गस्त के दौरान कोतरारोड पुलिस ने किरोड़ीमल नगर में दो संदिग्ध व्यक्ति भूपेंद्र शर्मा तथा पिंटू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल को बिना नंबर हीरो कंपनी की आई स्मार्ट बाइक के साथ घूमते पकड़ा।
विज्ञापन
बाइक चोरी में पहले भी संलिप्त रहा
संदेही पूर्व में भी बाइक चोरी में संलिप्त रहे हैं, उनके पास रखे मोटरसाइकिल के संबंध में गोल-गोल जवाब देने पर थाना लाया गया। संदेही पिंटू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल ने बताया कि उसने हीरो कंपनी की आई स्मार्ट बाइक को बीते 16 अक्तूबर को बाबा धाम कोसमनारा के पास से चोरी किया है, जिसका नंबर प्लेट निकाल दिया था और उसी बाइक को भूपेंद्र शर्मा के साथ अपने एक और साथी लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू निवासी महासमुंद (छ.ग.) के पास छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
बाइक बेचकर बांट लेते थे रकम
आरोपियों ने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त उन्होंने सीमावर्ती कोरबा, ओडिशा में भी बाइक चोरी की थी। इन चोरी की बाइक को लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू के पास छोड़कर आते थे, जिन्हें लक्ष्मण पटेल बेचता था और ये सभी रूपये आपस में बांटते थे। आरोपी भूपेंद्र शर्मा के मेमोरेंडम पर एक चोरी बाइक पैशन प्रो सीजी 12 एएच 7698 बरामद किया गया तथा आरोपी लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू के घर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से सात चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।
अलग-अलग जगहों से की थी चोरी
आरोपियों से बरामद बाइक आई स्मार्ट सीजी 13 यूएफ 9571 पर थाना कोतरारोड में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध है। इसके अतिरिक्त बरामद बाइक सीजी 12 एएच 7698 पैशन प्रो के संबंध में जिला कोरबा में अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है। शेष बाइक के संबंध में अन्य जिलों को सूचना देकर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी भूपेंद्र शर्मा तथा पिंटू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल का आपराधिक रिकॉर्ड है। इस प्रकार आरोपियों से बरामद हुए नौ चोरी की बाइक की कीमत करीब दो लाख 70 हजार रूपये आंकी गई है। आरोपियों को वाहन चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मास्टर चाबी से चुराते थे बाइक
आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चोरी के लिए मास्टर चाबी बनाकर रखे हुए हैं। बाइक स्वामी, जब बाइक खड़ी कर जाता तो एक आरोपी बाइक स्वामी के पीछे जाता और उसके नहीं आने पर अपने साथी को इशारा करता और दूर खड़े होकर वाहन स्वामी को वॉच करता था। इतने में मास्टर की से बाइक हैंडल खोल बाइक को स्टार्ट कर बाइक चोरी कर ले जाते थे।
गिरफ्तार आरोपी
1. भूपेंद्र शर्मा (54) ग्राम खम्हार चौकी जोबी रायगढ़।
2. पिंटू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल (36) निवासी भदरी चौंक डभरा सक्ती।
3. लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू (45) निवासी ग्राम नेमरा, जिला महासमुंद (छ.ग.)।