फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused who murdered person in Balod

CG: पति ने टांगिया से हमला कर शख्स को मार डाला, आरोपी बोली- बार-बार मेरी पत्नी के पास रहा था संजय ठाकुर

Fri, 26 Jul 2024 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 26 Jul 2024 09:13 PM IST
सार

बालोद जिले में हुई एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया कि वह उसकी पत्नी के पास बार-बार जा रहा है। इसको लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Police arrested the accused who murdered person in Balod
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोंडी लोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव में हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में एक शख्स की हत्या की गई थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। भुनेश्वर नेताम हत्या के मामले में इससे पहले भी जेल जा चुका है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी ने बताया कि फार्म हाउस में संजय ठाकुर नाम के व्यक्ति की लहूलुहान हालत में लाश मिली थी।

विज्ञापन


चौकीदार निकला हत्यारा
संजय ठाकुर (50) की खून से सनी हुई लाश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में मिली थी। मामले में केशव ठाकुर ने थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर घटना को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एक टीम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गई। फार्म हाउस में काम करने वाला भुवनेश्वर नेताम वहां का चौकीदार है। उसके साथ वाद-विवाद की बात सामने आई थी। पूछताछ में भुवनेश्वर नेताम गोलमोल जवाब दे रहा था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


बार-बार पत्नी के पास जा रहा था संजय ठाकुर
पुलिस ने बताया की गुरुवार शाम को भुनेश्वर ठाकुर, केशव ठाकुर और संजय ठाकुर फार्म हाउस में शराब पी रहे थे। भुनेश्वर ठाकुर की पत्नी वहां पर खाना बना रही थी। आरोप है कि संजय ठाकुर बार-बार उसके पास जा रहा था। इस बात को लेकर भुवनेश्वर ठाकुर और संजय ठाकुर का झगड़ा हो गया। इसके बाद रात को केशव और भुवनेश्वर की पत्नी दोनों वहां से चले गए थे। इसके बाद भुवनेश्वर और संजय का फिर आपस में झगड़ा हुआ। संजय उसकी पत्नी के बारे में गलत टिप्पणी कर रहा था। इसके बाद भुवनेश्वर ने गुस्से में आकर बाड़ी में रखे टांगिया से संजय के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हत्या के मामले में जा चुका है जेल
भुवनेश्वर ठाकुर पहले भी हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भुवनेश्वर ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कत्ल की गुत्थी चंद घंटे में ही सुलझा दी गई। इसमें उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, डोंडी लोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल, सहायक उप निरीक्षक अनित राम यादव, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक ऋषि सिन्हा, धर्मेंद्र सेन, सुपेश सलामे सहित अन्य लोग प्रमुखता से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed