CG: महिला के साथ में रहना चाहता था आरोपी, मना करने पर पत्थर मारकर कर दी हत्या; गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के टिहली पहाड़ जंगल में अज्ञात महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पत्थर से महिला के सिर पर वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च को ग्राम सहसपुर कमतरा के गौलोचन राठिया (50) द्वारा ग्राम सहसपुर टिहली पहाड़ जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35-40 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अज्ञात मृतका की शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा था। घरघोड़ा थाना पुलिस द्वारा मृतका की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त की गई, जिसमें मृतका के सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टी हुई। मामले की जांच के दौरान अकलसाय केरकेट्टा के खिलाफ 23 जून को केस दर्ज किया गया।
आठ जून को हुई महिला की शिनाख्त
सहसपुर गांव के टिहली पहाड़ जंगल में महिला की लाश मिलने के मामले में जांच दौरान आठ जून को अज्ञात मृतका की पहचान उर्मिला मिंज पति स्व. एडमोन मिंज सकरलिया पारा बोंकी ग्राम पंचायत के रूप में हुई।
अकलसाय पर परिजनों को हुआ शक
मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला उर्मिला मिंज को 10-12 वर्ष से अकलसाय केरकेट्टा निवासी ग्राम बरपालीए चौकी रैरूमा खुर्द पत्नी बनाकर रखा था, जिसके साथ उर्मिला को अंतिम बार देखे थे और अकलसाय केरकेट्टा पर घटना कारित करने की शंका जाहिर किए।
साथ रहना नहीं चाहती थी, इसलिए मार दिया
संदेही अकलसाय केरकेट्टा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि करीब डेढ़ साल से उर्मिला इसके साथ नहीं रह रही थी, जिसे साथ रहने के लिये मना रहा था। इसी बीच 16 मार्च की दोपहर उर्मिला को मिला और साथ रहने के लिए बुलाया। नहीं मानने पर ग्राम सहसपुर टिहली पहाड़ जंगल में ठोस पत्थर से सिर पर मारकर हत्या कर दी।
हत्या के आरोप में आरोपी पहुंचा जेल
घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल का वीडियोग्रॉफी कराई। आरोपी की निशानदेही व पेश करने पर घटना स्थल से मृतका का गमछा व घटना में प्रयुक्त एक पत्थर तथा आरोपी के सकुनत से बिना नंबर एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल व घटना समय पहने हुए कपड़ों को जब्त कर आरोपी अकलसाय केरकेट्टा जेल भेजा गया।