{"_id":"637a3de6942dde6f4960249f","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-teenager-from-dhamtari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: किशोरी को भगाकर उससे दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 दिन से लापता थी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: किशोरी को भगाकर उससे दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 दिन से लापता थी लड़की
Sun, 20 Nov 2022 08:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, उरला (रायपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, उरला (रायपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:17 PM IST
सार
उरला निवासी 13 वर्षीय लड़की के साथ जबरदस्ती करने के मामले में पुलिस ने ग्राम बलियार थाना अर्जुनी धमतरी के राहुल मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने 13 वर्षीय बालिका के गुम होने की शिकायत करीब एक महीने पहले की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के उरला में किशोरी को बहला-फुसलाकर 16 दिन तक अपने साथ रखने व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
उरला निवासी 13 वर्षीय लड़की के साथ जबरदस्ती करने के मामले में पुलिस ने ग्राम बलियार, थाना अर्जुनी धमतरी निवासी आरोपी राहुल मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने 13 वर्षीय बालिका के गुम होने की शिकायत करीब एक महीने पहले की थी। लोहा बाजार एरिया में बच्ची के देखे जाने की जानकारी परिजनों को मिलने पर उसे ढूंढ लिया गया था, लेकिन उसके साथ का लड़का फरार हो गया था। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने राहुल मानिकपुरी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि राहुल बुधियारी बाजार से नाबालिग लड़की को ले गया था और उसके साथ जबरदस्ती करता था। पुलिस ने आरोपी को अर्जुनी धमतरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गांव के कुछ लोगो के साथ काम करने के नाम पर कुछ महीनों पहले रायपुर आया था।
विज्ञापन