{"_id":"660e54f35cdd216a130d00ea","slug":"police-arrested-six-thieves-who-stole-diesel-in-gevra-mine-korba-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: गेवरा खदान में चोरी करने वाले छह चोर गिरफ्तार, एक कैंपर वाहन और 400 सौ लीटर डीजल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: गेवरा खदान में चोरी करने वाले छह चोर गिरफ्तार, एक कैंपर वाहन और 400 सौ लीटर डीजल बरामद
Thu, 04 Apr 2024 12:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:51 PM IST
सार
कोरबा की गेवरा खदान में डीजल की चोरी करने वाले छह चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक वाहन और चार सौ लीटर डीजल बरामद किया है।
विज्ञापन
डीजल चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपका के गेवरा खदान में एसईसीएल से शिकायत मिलने के बाद छह डीजल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कैंपर वाहन व दो ड्रमों में भरा 400 सौ लीटर डीजल बरामद किया गया है। इसकी कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लगातार खदान में डीजल चोरी की घटना सामने आ रही हैं। इसी के चलते पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी काफी से चोर गिरोह खदाम में डीजल की चोरी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कौशल कुमार (26), दुर्गश कुमार (19), भूपेंद्र कश्यप (24), प्यारे सिंह (38), प्रदीप भगत (36) और संतोष कुमार (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी करने वाला वाहन और डीजल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
बता दें कि एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा, कुसमुंडा और दीपका में खदानों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवान खदानों को सुरक्षा देते हैं। बावजूद इसके डीजल चोर निरंकुश हैं।
विज्ञापन