फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested Six Naxalites including three Naxalites involved in previous blast incident

जवानों की रडार पर नक्सली: छह नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन पूवर्ती ब्लास्ट की घटना में भी थे शामिल

Fri, 26 Jul 2024 08:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 26 Jul 2024 08:50 PM IST
सार

सुकमा में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन नक्सली पूवर्ती ब्लास्ट की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
 

विज्ञापन
police arrested Six Naxalites including three Naxalites involved in previous blast incident
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पूवर्ती ब्लास्ट की घटना में शामिल तीन नक्सली सहित छह नक्सलियों को जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र से तिम्मापुरम इलाके में नक्सलियों के गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद कोबरा, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम उस इलाके में सर्च अभियान पर निकली। इस दौरान जवानों को आता देखकर छुपने और भागने की कोशिश कर रहे छह लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ में उनकी पहचान की गई। इसके बाद सभी नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


तीन नक्सली पूवर्ती ब्लास्ट की घटना में थे शामिल
गौरतलब है कि बीते दिनों टेकलगुड़ा और पूवर्ती के बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाते हुए एक राशन से भारी वाहन को ब्लास्ट कर नुकसान पहुंचाया था, जिसमें कोबरा के दो जवान शहीद हो गए थे। इस घटना में शामिल अब तक 10 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। तिम्मापुरम के जंगलों से गिरफ्तार किए गए छह नक्सलियों में से तीन नक्सली भी इस घटना में शामिल रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदरूनी इलाकों तक पहुंच रहे जवान सिमट रहे नक्सली
एक समय था जब जवानों की पहुंच सीमित हुआ करती थी, क्योंकि नक्सली भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाते थे। लेकिन समय के साथ अंदरूनी इलाकों में कैंपों की स्थापना हुई और सूचना तंत्र को मजबूत किया गया। इसके बाद जवान सुकमा के उन इलाकों तक ऑपरेशन कर रहे हैं, जहां पहुंचने की कल्पना नहीं की जा सकती थी। यही वजह है कि अब सुकमा के अंदरूनी इलाकों में नक्सली सिमटते नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारी हो रही है और इससे प्रभावित होकर नक्सली भी आत्मसमर्पण करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed