{"_id":"65d78618af7b7b0c2607abe5","slug":"police-arrested-professor-who-sent-obscene-messages-in-bilaspur-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी प्रोफेसर: परीक्षा में पास कराने के लिए छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, रखता था बुरी नियत; पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी प्रोफेसर: परीक्षा में पास कराने के लिए छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, रखता था बुरी नियत; पुलिस ने दबोचा
Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
सार
बिलासपुर में पुलिस ने अश्लील मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर ने परीक्षा में पास करने के एवज में व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजा था।
विज्ञापन
आरोपी प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परीक्षा पास करने के एवज में नर्सिंग कॉलेज के छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने छात्रा को पास कराने के लिए संबंध बनाने के लिए कहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि सकरी स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर ने पीड़िता ने बताया था कि नर्सिंग कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ रवि कुमार ने परीक्षा में पास करने के एवज में व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज किया था। इस मामले में छात्रा के शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़खानी का जुर्म दर्ज कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन