{"_id":"66058adda10bfcba930c4b37","slug":"police-arrested-naxalite-who-shot-drg-jawan-in-bijapur-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: डीआरजी जवान को गोली मारने वाला नक्सली गिरफ्तार, छात्रावास में रहकर रखता था नजर; मौका मिलते ही किया शूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: डीआरजी जवान को गोली मारने वाला नक्सली गिरफ्तार, छात्रावास में रहकर रखता था नजर; मौका मिलते ही किया शूट
Thu, 28 Mar 2024 08:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:51 PM IST
सार
बीजापुर में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली ने डीआरजी जवान को गोली मारी थी। वह नक्सली संगठन में जुड़ी अपनी बहन को डीआरजी जवान की पूरी जानकारी देता था।
विज्ञापन
आरोपी नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर नगर के अटल आवास में रहने वाले डीआरजी जवान को होली के एक दिन पहले रात में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद जवान को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जबकि पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने बालक छात्रावास में रहने वाले एक नक्सली को गिरफ्तार किया। यह डीआरजी जवान के मूवमेंट पर हमेशा नजर रखता था और मौके मिलते ही गोली मार दी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च को अटल आवास में अपने घर में रहने वाले डीआरजी में पदस्थ सहायक आरक्षक दीपक दुर्गम पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान वह घायल हो गए थे। जांच के दौरान घटना के मास्टरमाइंड संतोष पोटाम (18) निवासी कोरचोली पटेलपारा थाना गंगालूर को गिरफ्तार किया गया। संतोष पोटाम बालक छात्रावास में रहता था और नक्सलियों के लिए लगातार काम कर रहा था।
विज्ञापन
संतोष के लगातार आरक्षक दीपक के आने-जाने की रेकी कर रहा था। जांच में यह भी पाया गया कि संतोष की बहन नक्सल संगठन में है। साथ ही संतोष लगातार उसे हर बात की जानकारी दे रहा था। घटना को अंजाम देने से पहले स्मॉल एक्शन टीम को बुलाकर संतोष पोटाम ने आरक्षक दीपक के घर आने-जाने की सूचना दे रहा था। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने आरक्षक पर अत्याधुनिक हथियार से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल अन्य नक्सलियों और नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन