फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested four people in cow slaughtering

छत्तीसगढ़: गोहत्या मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा

Mon, 02 May 2016 01:26 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Mon, 02 May 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
police arrested four people in cow slaughtering

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में परंपरागत रूप से मोची का काम करने वाले चार लोगों को गोहत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। इन लोगों पर दो मरी हुई गायों का चमड़ा निकालने और उसका मांस एकत्र करने का आरोप है, पुलिस ने उनके पास से कथित रूप से 20 किलो गोमांस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


बिलासपुर के नगर पुलिस अधीक्षक लखन पटले के अनुसार सिरगिट्टी थाना के अन्नपूर्णा कॉलोनी के रिहायशी इलाके में गाय का मांस काटकर बिक्री करने के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए-34 और छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए लक्ष्मी प्रसाद मोची, लक्ष्मी नारायण मोची, जितेंद्र रोहिदास और शिव प्रसाद रोहिदास स्थानीय हरदी कला इलाके के निवासी हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए चारों लोग मरी हुई गायों का चमड़ा और मांस निकाल रहे थे और यह पारंपरिक पेशे का हिस्सा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के हज़ारों लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद गिरफ्तार किए गए

police arrested four people in cow slaughtering

लेकिन इस मामले में कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद कार्रवाई की गई। छत्तीसगढ़ में कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले पशुओं की हत्या, उनका मांस रखना और उनकी हत्या के लिये पशुओं का परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है, ऐसे मामलों में सात साल तक की सज़ा का प्रावधान है।

लेकिन ताज़ा मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं, किसान नेता आनंद मिश्रा का कहना है कि मरी हुई गायों को गांवों से ले जाने और चमड़े तथा हड्डी का व्यापार करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, "अगर इस कारोबार में लगे लोग अपने हाथ खड़े कर दें तो गांवों में स्वाभाविक रूप से मरने वाले पशुओं की लाशें सड़ने लगेंगी, प्रशासन को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिये।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed