फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested four BJP office bearers for allegedly assaulting journalist inside party office

पार्टी दफ्तर के अंदर भाजपा के चार नेताओं ने की पत्रकार की पिटाई, गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 01:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 03 Feb 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
police arrested four BJP office bearers for allegedly assaulting journalist inside party office
सुमन पांडे

रायपुर की पुलिस ने शनिवार को भाजपा के चार पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय में कथित तौर पर एक पत्रकार के साथ पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब भाजपा के जिलाधिकारी राजीव अग्रवाल, स्थानीय नेता विजय व्यास, उत्कर्ष त्रिवेदी और डीना डोगरे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन


पत्रकार ने भाजपा कार्यालय में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकार सुमन पांडे ने कहा कि वह भाजपा की बैठक को कवर करने के लिए गए थे जिसे उन्होंने हालिया चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए बुलाया था। पांडे ने कहा कि बहुत से स्थानीय नेता और रायपुर भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


पांडे ने कहा, 'मैं वहां बैठक कवर करने के लिए गया था और अचानक भाजपा के कुछ नेताओं ने दूसरे नेता के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसे मैं अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगा। इसके बाद उत्कर्ष त्रिवेदी और रायपुर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने मुझपर हमला कर दिया और मेरी पिटाई करने लगे। उन्होंने मेरा फोन छीन लिया और रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया। उन्होंने मुझे 20 मिनट तक कमरे में बंद रखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे को मामूली चोटे आईं हैं। वह शनिवार को दूसरे पत्रकारों के साथ भाजपा कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गए। गिरफ्तारी के बाद रायपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'हमने सुमन पांडे की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 323, और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।'


भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने जोकि इस बैठक में शामिल थे उन्होंने सभी तरह के आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि किसी ने भी पत्रकार को नहीं मारा। उन्होंने कहा, 'यह समीक्षा बैठक थी और केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को आने की इजाजत थी। इसके बावजूद पत्रकार बैठक में आकर रिकॉर्डिंग कर रहा था। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और उसे रिकॉर्डिंग को डिलीट करने को कहा। उसे कभी पीटा नहीं गया। यह एक छोटा सा मसला था इसके बावजूद हमारे जिलाधिकारी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed