फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested eight ganja smugglers and confiscated property worth Rs 72 lakh in chhattisgarh

गांजा तस्करों का भंडाफोड़: सीएम साय के निर्देश के बाद पुलिस ने आठ तस्कर को दबोचा, 72 लाख की संपति भी की जब्त

Sat, 31 Aug 2024 03:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 31 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 72 लाख रुपये की संपति जब्त किया गया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested eight ganja smugglers and confiscated property worth Rs 72 lakh in chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का भांडाफोड़ किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 72 लाख रुपये की संपति जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएम साय को कहा था। इसके बाद मुख्यमंत्री एक्शन मोड पर हैं। सीएम के निर्देशानुसार बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस ने कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बड़े पैमाने में गांजा तस्करी करते एक महिला समेत पांच आरोपी को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान 175 किलो गांजा, एक कार और एक पिकअप वाहन समेत 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। इससे अन्य सदस्यों की जानकारी भी मिली। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस और बिलासपुर पुलिस की पांच अलग-अलग विशेष टीम बनाई गई, जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया। पुलिस टीम ने जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस गांजा तस्करों के नेटवर्क के खात्में के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ज़ब्त हुए गांजा का 'फॉरवर्ड लिंक' और 'बैकवार्ड लिंक' स्थापित कर आरोपीयों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला - बयोमकेश खटवा जिला बउत (ओडिशा), गांजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जांजगीर एवं अन्य जगह पहुंचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार, फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गांजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती, फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गांजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छत्तीसगढ़), आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जब्त की गई है।


28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के पांच आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं। कार्रवाई के दौरान आई10 कार , सेलेरिओ कार, छह मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये, पूर्व जप्ती 175 किलो गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये कुल 8 आरोपी एवं 72 लाख की सम्पति जब्त की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती को भी गिरफ़्तार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed