फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused in case of murder of woman in Kabirdham

Kabirdham: महिला को विदा कराने गया था ननकू राम बैगा, विवाद के बाद पत्नी की भाभी की कर दी हत्या

Thu, 09 May 2024 06:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 09 May 2024 06:07 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में अपनी पत्नी की भाभी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया, जहां कुछ विवाद हुआ। इसके बाद भाभी की हत्या करके वह फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Police arrested accused in case of murder of woman in Kabirdham
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम छीरपानी-कांदावानी में पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ननकू राम बैगा ने अपनी पत्नी की भाभी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। एएसआई प्रहलाद चन्द्रवंशी ने बताया कि सात मई को जानकारी मिली कि ग्राम छीरपानी कांदावानी के डुमर नाला में गांव की बैगीन बाई पत्नी छत्तू सिंह बैगा का शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच शुरू हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अुसार, आरोपी ननकू राम बैगा की शादी ग्राम छीरपानी-कांदावानी की रहने वाली एक लड़की के साथ हुई है, लेकिन आरोपी शराब का आदी है। आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके में भैया-भाभी के साथ रहती थी। सात मई की शाम को आरोपी ननकू राम बैगा अपनी पत्नी को लेने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी की भाभी बैगीन बाई के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन


शाम के समय बैगीन बाई अपने घर के पास नाले पर बर्तन धो रही थी, तभी आरोपी ने पत्थर से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह जंगल की ओर फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस आरोपी को जंगल में खोजबीन कर रही थी। गुरुवार सुबह आरोपी को जंगल से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed