{"_id":"64b8f4b059833ba75703617a","slug":"police-arrested-accused-in-case-of-murder-of-wife-and-misleading-police-in-korba-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba : मौत होने तक पत्नी को कमरे में रखा बंद, फिर पुलिस को करता रहा गुमराह; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : मौत होने तक पत्नी को कमरे में रखा बंद, फिर पुलिस को करता रहा गुमराह; ऐसे हुआ खुलासा
Thu, 20 Jul 2023 02:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:18 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ उपरोड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे एक सप्ताह तक कमरे में बंद करके रखा। एक सप्ताह बाद पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद पति खुद ही थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। संदेह होने पर पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की गई तो पहले वह गोलमोल जवाब देने लगा, उसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी पूरन सिंह (45) ने बताया कि वह पत्नी विष्णु देवी(35) के चरित्र पर शंका करता था। उसकी पत्नी जब भी जंगल लकड़ी लेने या किसी काम से जाती तो लेट में आने पर उसके पर शंका कर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया करता था। 1 सप्ताह पहले बुधवार को जंगल गई हुई थी, जहां लेट से घर आने पर उसने डंडे से कमरे के अंदर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज नहीं कराया। कमरे के अंदर ही उसे बंद करके रखा। एक सप्ताह बाद यानी बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने लेमरू थाना पहुंचकर खुद पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके पति पर संदेह होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ दिनों पहले उसकी पिटाई की गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के 4 बच्चे हैं, जो घटना के दौरान घर पर मौजूद थे. लेकिन इतने डरे सहमे थे कि वह किसी को कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। बच्चों ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट किया करते थे।
विज्ञापन