{"_id":"6503069a55bd1265cc069615","slug":"police-arrested-absconding-naxalite-in-robbery-incident-in-bijapur-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: डकैती के मामले में फरार नक्सली गिरफ्तार, 23 साल से ढूंढ रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: डकैती के मामले में फरार नक्सली गिरफ्तार, 23 साल से ढूंढ रही थी पुलिस
Thu, 14 Sep 2023 06:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 14 Sep 2023 06:42 PM IST
सार
सीआरपीएफ 170वी बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोत्तापल्ली से डकैती के मामले में फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों ने डकैती की घटना में फरार नक्सली को 23 साल बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सीआरपीएफ 170वी बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोत्तापल्ली से डकैती के मामले में फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया गोटे लक्ष्मी नारायण पुत्र कन्हैया निवासी कोत्तापल्ली 1999 में मद्देड थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में शामिल था।
विज्ञापन
नक्सली गोटे लक्ष्मी नारायण के खिलाफ मद्देड थाने में तीन स्थाई वारंट लंबित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थाई वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई में वर्ष 1999 की घटना में शामिल लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। मद्देड थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।
विज्ञापन