{"_id":"69d09b3acc4f6a29960ccc24","slug":"police-arrested-a-youth-who-threatened-people-by-brandishing-a-knife-in-raipur-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 11:18 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:18 AM IST
सार
राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चाकूबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में डर का माहौल बना रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चाकूबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में डर का माहौल बना रहा था।
घटना 1 अप्रैल की है, जब पुलिस टीम इलाके में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरोना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नजदीक एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार स्टील का चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।